फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor businessman attacked and killed with sharp weapon

Sonipat News: शराब कारोबारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

Fri, 23 Aug 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Liquor businessman attacked and killed with sharp weapon
अंकित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
राई। गांव भिगान में देर रात कहासुनी के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। युवक गांव मलिकपुर के शराब ठेका में साझेदार था। वह रात को तीन परिचित युवकों संग गांव में ही ग्रामीण के मकान की छत पर बैठे थे। आरोप है कि शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में युवक की जांघ में चाकू मार दिया गया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव भिगान निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा अंकित (34) गांव मलिकपुर में शराब ठेका में साझेदार था। वह वीरवार रात को गांव के रोहित व दो अन्य के साथ गांव में ही दीपक के किराए के क्वार्टरों की छत पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि वह वहां पर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें रोहित ने धारदार हथियार से अंकित की जांघ पर वार दिया। इससे वह घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। संजय ने बताया कि उन्होंने अंकित को तुरंत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने संजय के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




परिजन के साथ अस्पताल से लौटा तो कॉल आने पर निकल गया था बाहर

परिजनों का आरोप है कि अंकित वीरवार रात को परिवार के सदस्य के साथ अस्पताल में गया था। वह वहां से रात को वापस लौटा था। अस्पताल से जब वह घर पहुंचे तो उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अंकित को अपने पास बुलाया था। देर रात तक अंकित उनके साथ ही था। बाद में उन्हें अंकित पर चाकू से हमला किए जाने का पता लगा। परिजनों ने किसी प्रकार की पुरानी रंजिश से इंकार किया है, हालांकि यह जरूर कहा कि कुछ दिन पहले भी उनमें कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अविवाहित था अंकित, परिजनों की मदद को रहता था तैयार

परिजनों ने बताया कि अंकित ने विवाह नहीं किया था। वह परिवार के सदस्यों की हर समय मदद को तैयार रहता था। वह रात को भी परिवार के सदस्य को लेकर अस्पताल में गए थे। बाद में घर से गए तो उनका शव ही आया।


वर्जन

युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। इससे उनकी मौत हो गई। वह शराब ठेके में साझेदार थे। परिवार ने एक नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। मामले में चार टीम कार्रवाई कर रही हैं।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed