फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lineman commits suicide by jumping in front of train, case filed against SDO

Sonipat News: लाइनमैन ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एसडीओ पर मुकदमा

Wed, 21 Aug 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Lineman commits suicide by jumping in front of train, case filed against SDO
फोटो :32: सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास लाइनमैन के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के बाद राजकीय
सोनीपत। बिजली निगम के लाइनमैन ने मंगलवार को सोनीपत स्टेशन हिंदू कन्या कॉलेज के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें बिजली निगम के एसडीओ पर आरोप लगाए गए हैं। जीआरपी ने एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे की जांच अधिकारी सविता देवी ने बताया कि जीआरपी को मंगलवार दोपहर बाद सूचना मिली कि हिंदू कन्या कॉलेज के पास दिल्ली से अंबाला की ओर अपलाइन पर व्यक्ति ने सवारी गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मृतक की पहचान बिजली निगम के लाइनमैन अजीत राठी के रूप में हुई। वह ब्रह्मनगर के रहने वाले थे। मृतक की जेब से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एसडीओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा है कि वह बिजली निगम के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब डिवीजन में लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। सब डिवीजन के एसडीओ विक्की गहलावत उन्हें तीन साल से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। सुसाइड नोट में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मांग की है कि एसडीओ के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के साथ उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। पुलिस का कहना है कि मृतक शादीशुदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर बिजली निगम के एसडीओ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- महाबीर, प्रभारी, जीआरपी थाना, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed