फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Line of youth engaged in centers to get vaccinated

वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर लगी युवाओं की लाइन

Tue, 04 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Line of youth engaged in centers to get vaccinated
जिलेभर में 47 जगहों पर सोमवार को टीकाकरण शिविर लगाए गए। जहां 18 से 44 साल तक के 5266 को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल, गोहाना नागरिक अस्पताल, खरखौदा व गन्नौर सीएचसी समेत कई केंद्रों पर सोमवार सुबह ही युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। टीका लगवाने के लिए युवा काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि महामारी से निपटने के लिए सरकार का यह बेहतर कदम है, जिसका सभी को लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगाने का सुबह 10 से शाम चार बजे तक का समय तय किया गया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन व वैक्सीनेशन की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। सोमवार सुबह से ही युवा वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल में पहुंचने लगे थे। यहां विभाग की टीम ने 315 युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई और 52 वरिष्ठ नागरिकों को दूसरी डोज लगाई। इनमें मदीना पीएचसी पर 74 युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। खरखौदा सीएचसी में सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. नितिन फलस्वाल की देखरेख में 100 युवाओं को वैक्सीन लगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिरोजपुर बांगर में नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत नागर की अगुवाई में सीएचसी पर 307 युवा व पीएचसी पर 108 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएचसी गन्नौर में रोजाना 200 युवाओं को लगेगी वैक्सीन
गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 18 से 45 वर्ष तक के 200 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए उन्हें पहले खुद कोविन की वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एक दिन में 200 लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा। फिर लोगों को अगले दिन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसी प्रकार हर सेंटर के लिए इसी तरह से प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लोग अपने नजदीकी सेंटर को चुनकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सोमवार को 45 से अधिक उम्र के लोग पहली और दूसरी डोज लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन उन्हें लौटना पड़ा, उनमें से काफी लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले युवा
जब से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ है, पढ़ाई सामान्य दिनों की तरह शुरू नहीं हो पाई है। पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। इससे निपटने के लिए सरकार ने युवाओं को भी वैक्सीनेशन में शामिल किया है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैक्सीन लगवाई है जो सभी के लिए जरूरी भी है।
- आशीष।
कोरोना संक्रमण से हर कोई प्रभावित हो रहा है। पढ़ाई तो दूर, घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। हर रोज हालात बिगड़ते देख रहे हैं। ऐसे में सरकार लगातार कोरोना पर काबू पाने के लिए वैक्सीन लगवाने पर जोर दे रही है। युवा होने के नाते सभी का दायित्व बनता है कि वह देशहित के लिए आगे बढ़ें। अगर हमारा स्वास्थ्य बेहतर होगा तो भविष्य भी बेहतर ही होगा, इसलिए हर कोई वैक्सीन के लिए आगे आए।
- रक्षिता।
वर्तमान हालात को देखते हुए वैक्सीन ही सभी के लिए बहुत जरूरी है। वैक्सीन का अभी तक कोई दुष्प्रभाव नहीं देखने को मिला है। यह संक्रमण से निपटने के लिए कारगर साबित हो रहा है। इन दिनों युवाओं में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसलिए कोरोना पर जीत पाने के लिए वैक्सीन ही सबसे बड़ी चिकित्सा है।
- रोहित मलिक।
सरकार कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। इसके लिए लॉकडाउन भी लगाया जा रहा है, लेकिन यह पूर्ण रूप से समाधान नहीं है। महामारी पर जीत पाने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। वह इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि कब उनका नंबर आएगा। अब नंबर आया तो दूसरे ही दिन वैक्सीन भी लगवा ली।
- रोहित शामड़ी।
महामारी के बीच परिवार के बड़े सदस्यों ने पहले ही वैक्सीन लगवा ली थी। उन्हें भी इसका लंबा इंतजार करना पड़ा। अब उनका नंबर आया तो वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आए। क्योंकि देश में बने माहौल को दोबारा से खुशहाल बनाने के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है। अब वह समय आ गया है कि सभी को इसके लिए आगे आना होगा, तभी देश महामारी मुक्त होगा।

- अंकिता।
वैक्सीनेशन के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। टीमें बेहतर कार्य कर रही हैं। दो दिन से युवाओं में भी वैक्सीन लगवाने के लिए काफी उत्साह दिख रहा है। युवाओं के लिए रविवार से शुक्रवार तक छह दिन चयनित किए गए हैं। शनिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन लगाने का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक तय किया गया है।
- डॉ. कर्मवीर सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed