फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Line laying work started in the street in front of Hanuman temple

Sonipat News: हनुमान मंदिर के सामने वाली गली में लाइन बिछाने का काम शुरू

Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Line laying work started in the street in front of Hanuman temple
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने शुक्रवार को चार मरला में नगर निगम की ओर से पेयजल लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बुजुर्ग जवाहर चांदना व जीआर भोला के हाथों नारियल तुड़वाकर कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने बताया कि चार मरला में हनुमान मंदिर के सामने वाली गली के लोग कई दिन से नियमित समय पर पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान थे। गली में निगम ने पेयजल आपूर्ति के लिए कोई पाइप लाइन नहीं बिछाई थी। जिसके चलते लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद इंदु वलेचा और अन्य लोगों के माध्यम से कुछ दिन पहले यह समस्या उनके संज्ञान में आई थी। इस पर नगर निगम की तरफ से 19 लाख रुपये की लागत से करीब 500 मीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। नई लाइन को जाजल रेनीवेल वाली मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा और आगामी सप्ताह में क्षेत्रवासियों को नियमित तौर पर जाजल रेनीवेल से आने वाले पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान निगम पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, राजिंद्र चांदना, गौरव भोला, गंगाराम भोला, सुरेश भारद्वाज, अशोक अरोड़ा, वेदप्रकाश मदान, सुरेंद्र खन्ना, अशोक, लक्ष्मण, संजय मुंजाल, गोपाल, संजय, कृष्ण, चंद्रकला, राजरानी, कीर्ति, सरोज व रितु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed