फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Light found missing from the poles, bought Kassi for a much higher price, notice to former sarpanch

खंभों से गायब मिलीं लाइट तो कस्सी भी ज्यादा दाम में खरीदीं, पूर्व सरपंच को नोटिस

Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Light found missing from the poles, bought Kassi for a much higher price, notice to former sarpanch
नांदनौर गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत करने पर बीडीपीओ की जांच में कई जगह अनियमितता मिली है। जहां खंभों से लाइट गायब मिली है तो वहीं कस्सी भी ज्यादा दाम में खरीदने की बात सामने आई है। बीडीपीओ गन्नौर ने पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट डीसी को सौंपी, जिसके आधार बीडीपीओ मुरथल ने पूर्व सरपंच को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

नांदनौर गांव के राकेश कुमार ने डीसी के पास एक शिकायत दी, जिसमें पूर्व सरपंच पर गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। बीडीपीओ मुरथल पर विश्वास नहीं जताते हुए अन्य अधिकारी से जांच कराने की मांग की गई थी। जिस पर डीसी श्यामलाल पूनिया ने मामले की जांच बीडीपीओ गन्नौर को सौंपी थी। डीसी को भेजी रिपोर्ट में बीडीपीओ ने बताया है कि गांव में 92120 रुपये से 42 सोलर लाइट व 28 एलईडी लाइट रिपेयर कराने की बात कही गई थी, जबकि इनमें से 23 सोलर लाइट व 4 एलईडी लाइट गायब मिलीं। इसके अलावा चार कस्सी को 600-600 रुपये के हिसाब से खरीदा गया था, जबकि बाजार में उनकी कीमत 300 रुपये थी। इस तरह से पूर्व सरपंच से गायब लाइट व कस्सी की अतिरिक्त राशि की रिकवरी के लिए कहा गया था, जिसके आधार पर बीडीपीओ मुरथल ने पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed