फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life can be changed by the conduct of a great man

Sonipat News: महापुरुष के आचरण से जीवन हो सकता है परिवर्तित

Sat, 21 Sep 2024 07:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Sep 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Life can be changed by the conduct of a great man
सोनीपत। राष्ट्रसंत जैनाचार्य डॉ. आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने कहा कि तीर्थंकर प्रभु महावीर की ओर से अकेले ही दीक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में वीतराग धर्म को आत्मसात किया गया, वही परंपरा आज भी चल रही है। एक महापुरुष के आचरण से जीवन परिवर्तित हो जाता है। उनके प्रभाव से आचरण की परंपरा आरंभ होती है।
विज्ञापन

निराले बाबा, दिव्यानंद निराले बाबा चातुर्मास समिति की ओर से सेक्टर-15 में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि मनुष्य को जीवन में धर्म को आत्मसात करना चाहिए। संसार में जन्म-मरण व रोग का भयंकर दुख है। मनुष्य को इससे बाहर निकलने का पुरुषार्थ करना चाहिए, जो केवल आत्म साधना, योग, स्वाध्याय, तप व संघ सेवा के मार्ग पर मिल सकता है। बेंगलुरु से आई इंदिरा देवी का सम्मान चातुर्मास महिला मंडल से रेखा गर्ग ने किया। कार्यक्रम में अनीता सिंगला, मीना जैन, अन्नु सिंगला, इंदु गुप्ता, सरला जैन, कुंती गोयल व वीना देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed