{"_id":"27b043533a7f9d00c5ec232f36a2fc7f","slug":"library-built-on-the-name-of-maharshi-valmiki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथूरा गांव में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बनेगी लाइब्रेरी : राजीव जैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथूरा गांव में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बनेगी लाइब्रेरी : राजीव जैन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में महान ग्रंथ रामायण की रचना की थी। हिंदु धर्म की महान कृति रामायण महाकाव्य श्रीराम के जीवन और उनसे संबंधित घटनाओं पर आधारित है। जो जीवन के विभिन्न कर्तव्यों से परिचित करवाता है। यह कहना है प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन का। वें मंगलवार को गांव कथूरा में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राजीव जैन ने गांव में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर लाइब्रेरी बनाने के लिए दो लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
जैन ने कहा कि रामायण के रचयिता के रूप में वाल्मीकि जी की प्रसिद्धि है। इनके पिता महर्षि कश्यप के पुत्र वरुण या आदित्य माने गए हैं। एक बार ध्यान में बैठे हुए इनके शरीर को दीमकों ने अपना ढूह (बांबी) बनाकर ढक लिया था। साधना पूरी करके जब ये दीमक-ढूह से बाहर निकले तो इन्हें वाल्मीकि कहा जाने लगा। महर्षि वाल्मीकि के जीवन ने हमें मर्यादा, सत्य, प्रेम, भातृत्व, मित्रत्व एवं सेवक के धर्म की परिभाषा सिखाई है। इसके अलावा भी वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सिखने को मिलता हैं। उनका व्यक्तित्व साधारण नहीं था । उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया। जिसके फलस्वरूप वे महान पूज्यनीय कवियों में से एक बने। यही चरित्र उन्हें महान बनाता हैं और हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता हैं। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सुनील वत्स समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।