{"_id":"69c29bbf8d9a12e32e09f1b1","slug":"laying-of-the-foundation-stone-for-the-beautification-work-of-lahari-singh-park-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151398-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लहरी सिंह पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लहरी सिंह पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास
Tue, 24 Mar 2026 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित लहरी सिंह पार्क में सुंदरीकरण कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। नगर पालिका के साथ लगते लहरी सिंह पार्क के सुंदरीकरण व विकास कार्य का मंगलवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने शिलान्यास किया। करीब ढाई करोड़ रुपये से पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विधायक ने बताया कि परियोजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्क में सोलर ट्री, डिजाइनर लाइटें, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाया जाएगा। इसके अलावा बेंच, वाटर टंकी, गार्ड रूम, आधुनिक शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा। मौके पर नपा सचिव प्रदीप खर्ब, एमई राहुल मोर, पूर्व नपाध्यक्ष ईश्वर कश्यप, पार्षद दिनेश अदलखा भी मौजूद रहे।
जलभराव से मिलेगी निजात
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि शहर में जल्द करोड़ों की लागत से बेगा में रेनीवाल बनेगा। इससे करीब 20 गांवों व शहर के एक हिस्से में स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा। इससे उन गांवों को भी लाभ होगा जहां भूजल प्रभावित हुआ है। शहर में जलभराव की समस्या भी जल्द समाप्त होगी। इसके लिए बड़ी लाइन बिछाई जाएगी। जीटी रोड पर आधुनिक बस स्टैंड पर भी काम शुरू होने वाला है।