{"_id":"637291007927c666283428a2","slug":"lawn-tennis-competition-mdu-in-men-and-delhi-university-team-in-women-reached-the-finals-sonipat-news-rtk663466668","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉन टेनिस स्पर्धा : पुरुषों में एमडीयू तो महिलाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉन टेनिस स्पर्धा : पुरुषों में एमडीयू तो महिलाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
लॉन टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी प्रतिभा दिखाता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Sonipat
उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस स्पर्धा में सोमवार को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। पुरुषों की स्पर्धा में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक की टीम व महिलाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली की टीम ने अपने-अपने मुकाबलों जीतकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष व महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के 61 विश्वविद्यालयों की टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के टेनिस एरिना में खेली जा रही है। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक एवं प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतियोगिता से पूर्व सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुखदीप सिंह, पंजाब विश्वविद्यालय के खेल उपनिदेशक डॉ. राकेश मलिक, प्रशिक्षक बीरबल वढेरा व निखिल हुड्डा मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
पुरुषों का तीसरा क्वार्टर फाइनल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र व गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के बीच खेला गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के बीच खेला गया। पंजाब विश्वविद्यालय की टीम ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की टीम को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पुरुषों की प्रतिस्पर्धा का पहला सेमीफाइनल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक व दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली की टीम के बीच खेला गया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम ने दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिलाओं की प्रतिस्पर्धा में पहला सेमीफाइनल दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के बीच खेला गया। दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।