Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Law and order has failed in the state, people want change: MP

प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, बदलाव चाहती है जनता: सांसद

Sun, 05 Oct 2025 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Law and order has failed in the state, people want change: MP
फोटो:23 : सिसाना में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
खरखौदा। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को गांव सिसाना में दहिया खाप के पूर्व प्रधान चौधरी रामफल दहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा में जनता ने बदलाव का मन बना लिया था, लेकिन सत्ता हथियाने के लिए भाजपा ने जनभावना के साथ छल किया।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में 15 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सबसे अधिक मत प्रतिशत 2024 में मिला, फिर भी सिर्फ आधा प्रतिशत यानी 22 हजार वोटों के अंतर से भाजपा सरकार बना गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली और मशीन मैनेजमेंट हुआ। जो कांग्रेस बैलेट वोटों में 75 सीटों पर आगे थी, वह मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई?
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनता ने भाजपा के अहंकार को नकारते हुए कांग्रेस को अब तक का सबसे मजबूत विपक्ष के रूप में दिया है। भाजपा ने वोट फार नोट की राजनीति से सत्ता हथियाई, लेकिन कांग्रेस अब जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी। सरकार के एक साल के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले भाजपा ने हर महिला को 21 सौ देने और 75 प्रतिशत परिवारों के राशन कार्ड बनवाने का वादा किया, लेकिन अब शर्तों और कटौती के नाम पर लाखों परिवारों के कार्ड रद्द कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने 12 लाख राशन कार्ड गलत मैपिंग के जरिए काट दिए, जिससे गरीब और पात्र लोग भी वंचित रह गए। हुड्डा ने कहा कि भाजपा के शासन में डीजल-पेट्रोल, बिजली और टोल महंगे हो गए हैं।
रोजगार और किसानों की एमएसपी गारंटी जैसे वादे ठंडे बस्ते में चले गए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस प्रदेश में भाजपा के अहंकार और नीतिगत असफलताओं के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा चुकी है। विधानसभा स्पीकर व हुड्डा के करीबी रहे कुलदीप शर्मा द्वारा एक्सपायर दवा से इलाज न हो पाने की टिप्पणी पर सांसद हुड्डा ने प्रतिक्रिया नहीं दी।
विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीते 11 साल में 11 इंच मेट्रो का विस्तार हरियाणा में हो पाया हो तो बताओ, मंडी में बाजरे और धान की खरीद में बैठे किसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है।

इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदु राज नरवाल,पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र दहिया, जोगेंद्र दहिया, मनोज रिढ़ाऊ, सुनील पार्षद, सुषमा मुंदरिया व बिजेंद्र ढीलू आदि मौजूद रहे।

फोटो:23 : सिसाना में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद

फोटो:23 : सिसाना में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed