{"_id":"69f8a2bf7f92f952c709ecfb","slug":"late-night-attack-on-businessmans-house-businessman-reached-the-police-station-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153448-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: व्यापारी के घर पर देर रात हमला, थाने पहुंचे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: व्यापारी के घर पर देर रात हमला, थाने पहुंचे व्यापारी
Mon, 04 May 2026 07:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो: थाना गन्नौर में शिकायत लेकर पहुंचे भगत सिंह मार्केट के व्यापारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। मुख्य बाजार में स्थित व्यापारी के घर में रविवार देर रात बदमाशों ने तोड़फोड़ की। इसके विरोध में भगत सिंह मार्केट के व्यापारियों ने एकजुट होकर थाने में प्राथमिकी देकर कार्रवाई की मांग की है।
पार्षद विकास शर्मा, राजेश, सन्नी, रमेश कुमार, सुनील, अशोक, अजय व वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने व्यापारी अशोक आहूजा के घर में ईंट-पत्थरों व सरियों से हमला कर तोड़फोड़ की। परिवार पर हमला करने की कोशिश की।
व्यापारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उन्हें कुछ आसपास के युवकों पर संदेह है। व्यापारियों का आरोप है कि इससे दो दिन पहले भी मार्केट में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।