{"_id":"649f28099ab961533e0a3167","slug":"laptop-and-bags-full-of-cash-stolen-from-two-cars-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2143-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो कार से लैपटॉप और नकदी से भरे बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो कार से लैपटॉप और नकदी से भरे बैग चोरी
Sat, 01 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
राई। चोर दो कारों से एक लैपटॉप, नकदी व कागजात के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। राई और कुंडली थानों की पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
गांव बढ़खालसा के पास स्थित मैक्स हाईट बिल्डर कंपनी निवासी जयभगवान ने पुलिस को बताया कि वह प्याऊ मनियारी में टीआर मोटर्स के नाम से बाइक शोरूम चलाते हैं। वह शोरूम से घर जा रहे थे। जब वह अंसल प्लाजा से आइसक्रीम लेकर चले तो एक बाइक सवार ने बताया कि आपकी कार पंक्चर है। वह कार को लेकर डबल रोड पर गया और पंक्चर बनवाकर कर चल दिया। इसी दौरान एक बाइक सवार आया और कहने लगा कि आपकी गाड़ी के इंजन से ऑयल गिर रहा है। उन्होंने मैक्स हाईट के पास गाड़ी रोककर बोनट खोलकर इंजन देखने लगा तो एक युवक उनकी कार का शीशा खोलकर बैग चोरी कर ले गया। युवक के हाथ में पिस्तौल थी। उनके बैग में दस हजार रुपये, 17 बाइक की आरसी, चार चेक बुक, बैंक के लॉकर व घर व शोरूम की चाबियां थीं। युवक कुछ दूर खड़ी बाइक पर अपने साथी संग बैठकर भाग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 अक्तूबर, 2022 को भी उनकी कार से बैग चोरी हुआ था। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे मामले में पानीपत की हरिबाग कॉलोनी के रहने वाले रजत कुमार ने बताया कि वह कुंडली की एक कंपनी में अकाउंट मैनेजर है। वह कार में सवार होकर घर जा रहा था । जब वह नाथूपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उनकी कार पंक्चर हो गई। वह पास ही एक दुकान पर पंक्चर बनवाने लगा। जब वह पंक्चर बनवाकर चला देखा कि कार से बैग गायब है। बैग में लैपटॉप, कागजात व अन्य सामान था। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।