{"_id":"3cf2dcc976af7196082b740d8423ccc4","slug":"land-dispute-with-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन में मांग पूरी करें, नहीं तो करेंगे आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन में मांग पूरी करें, नहीं तो करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से चंडीगढ़ में मुलाकात के बावजूद जमीन अधिग्रहण को लेकर कोई समाधान न निकलने से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को बढ़खालसा स्थित गुरुद्वारे में एकत्र हुए और सरकार से कुछ जमीन का अधिग्रहण रद करने और केजीपी के लिए अधिग्रहीत जमीन का अधिक मुआवजा देने की मांग की। साथ में सरकार को चेताया कि अगर 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
किसानों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उन्हें चंडीगढ़ बुलाकर पूरा आश्वासन दिया था और बीस दिन बाद दोबारा उनसे मुलाकात करने की हामी भरी थी। साथ में अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से संबधित रिपोर्ट देने का आदेश भी दिया था। हालांकि 4 नवंबर से लेकर अब तक उनसे कोई संपर्क स्थापित नहीं किया गया। किसानों ने संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन सब व्यर्थ गया। धरने पर मौजूद किसानों ने इसी संदर्भ में सरकार को दस दिन का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह एक बड़ा आंदोलन चलाएंगे। इस मौके पर चारों धरने के प्रधान मौजूद रहे।