{"_id":"68d57f0a76bc9e08800d6f6a","slug":"lado-laxmi-yojana-will-make-women-self-reliant-barauli-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142829-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी लाडो लक्ष्मी योजना : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी लाडो लक्ष्मी योजना : बड़ौली
Thu, 25 Sep 2025 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:13 PM IST
सार
सोनीपत में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकांश सीटें खाली रहीं और कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित नहीं थे। योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का उद्देश्य है।
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ पर जिला स्तरीय कार्
विस्तार
सोनीपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हरियाणा की बहनों के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक मजबूती के लिए सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। यह बात मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने वीरवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ के मौके पर कही।
योजना को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी को आना था मगर वह नहीं पहुंच पाईं। राज्यस्तरीय कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी जनप्रतिनिधि जिलास्तरीय कार्यक्रम से निकल गए थे। पंचकूला से मुख्यमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण के समय ज्यादातर कुर्सियां खाली हो गई थीं।
बड़ौली ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु के बीच की पात्र 18-20 लाख महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आज से ही इसके तहत पंजीकरण शुरू हो गया है। महिलाएं पोर्टल पर जाकर या मोबाइल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाभर्थियों के बैंक खाते में 1 नवंबर से यह राशि आने लगेगी। बड़ौली ने महिलाओं को आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता का कार्यक्रम नहीं है बल्कि उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी क्रांति है।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित होकर देश व प्रदेश में योजनाएं चला रही है। इसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना है।
इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनिया मोर, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, मुकेश सैनी, हरिप्रकाश सैनी, सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, तहसीलदार कीर्ति, जिला समाज कल्याण अधिकारी ईश्वर भी मौजूद रहे।