फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ladies special bus is not running since last three months, girl students are facing problems

Sonipat News: तीन माह से नहीं चल रही महिला स्पेशल बस, छात्राओं को झेलनी पड़ रही परेशानी

Mon, 16 Dec 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ladies special bus is not running since last three months, girl students are facing problems
गोहाना। बस अड्डा गोहाना से गांव खानपुर कलां के लिए चलाई गई महिला स्पेशल बस करीब तीन महीने से बंद है। ऐसे में छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खानपुर कलां स्थित महिला विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं ने रोडवेज अधिकारियों से मांग की है कि उनके लिए सुबह व दोपहर के समय महिला स्पेशल बस का परिचालन दोबारा शुरू करवाया जाए, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। छात्राओं ने रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

गोहाना-खानपुर कलां रूट पर भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय व महिला मेडिकल कॉलेज का अस्पताल हैं। जहां पर रोजाना 2 से 3 हजार यात्रियों का आवागमन है। जबकि महिला विवि में छह हजार के करीब छात्राएं पढ़ती हैं। आस-पास की छात्राएं रोजाना घर से ही विवि में आवागमन करती हैं। इन छात्राओं के लिए रोडवेज ने महिला बस सेवा शुरू की थी, जिससे छात्राओं को फायदा मिल रहा था, लेकिन रोडवेज की तरफ से महिला स्पेशल बस को तीन महीने से बंद किया हुआ है। इससे छात्राओं को सुबह व दोपहर के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीपीएस महिला विवि की छात्राओं की मांग है कि सुबह और दोपहर के समय अतिरिक्त बस चलाई जाए और महिला स्पेशल बस को फिर से शुरू किया जाए।
विज्ञापन




खानपुर कलां रूट पर नियमित बसें चलाई जा रही हैं। रोडवेज की तरफ से सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद छात्राओं की मांग के अनुसार ही गांव खानपुर कलां के लिए बसों को परिचालन किया जाएगा। छात्राओं के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय नैन, डीआई, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed