{"_id":"64c41ae06d04a1239f014534","slug":"laborer-beaten-in-enmity-stabbed-with-knife-sonipat-news-c-197-1-snp1001-3693-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रंजिश में मजदूर की पिटाई, चाकू से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रंजिश में मजदूर की पिटाई, चाकू से वार
Sat, 29 Jul 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सेहरी में एक मजदूर की रंजिश में पिटाई कर दी गई। आरोप है कि मजदूर पर चाकू से हमला करने के साथ लाठी-डंडों से पिटाई की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सेहरी निवासी बालकिशन का कहना है कि वह मजदूरी करता है। कई दिन पहले पड़ोस में उसके लड़के की कहासुनी हुई थी। जिसे लेकर उसने पुलिस में शिकायत दी थी। ऐसे में आरोपी उनके साथ रंजिश रखने लगे। वह गली से गुजर रहा था तो इंद्र, राजु, जयपाल व पवन ने उस पर चाकू से वार करने के साथ उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। उसे खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।