फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lab operator sent to jail, investigation ongoing

Sonipat News: लैब संचालक को भेजा जेल, जांच जारी

Tue, 23 Dec 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lab operator sent to jail, investigation ongoing
फोटो :24: सोनीपत के कुंडली थाना की पुलिस आरोपी लैब संचालक को अदालत में लेकर जाते हुए। संवाद
सोनीपत। कुंडली क्षेत्र की सोसायटी में रहने वाले रेजिडेंट की बेटी की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के आरोपी पैथोलॉजी लैब संचालक से पुलिस ने कंप्यूटर, प्रिंटर और चार लेटरहेड बरामद किए हैं। टीडीआई रोडियो मॉल स्थित लेबेक्स पैथोलॉजी लैब के संचालक डॉ. राजेश रंजन को अदालत में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पैसों के लालच में बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट फर्जी तैयार करता था। आरोपी की इस हरकत के कारण बच्ची का इलाज लंबे समय तक गलत रिपोर्ट के आधार पर चलता रहा, जिससे उसके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा।
विज्ञापन

आरोपी के पास चार वर्ष से ग्रोथ हार्मोन से संबंधित इंसुलिन लाइक ग्रोथ फैक्टर (आईजीएफ-1) टेस्ट कराए जा रहे थे। इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर चिकित्सक दवाइयों की डोज तय करते थे। जब इलाज के बावजूद बच्ची के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उसके शरीर के कई अंगों पर नकारात्मक प्रभाव दिखने लगे तो परिजनों को रिपोर्ट की सत्यता पर शक हुआ। जांच कराने पर सामने आया कि रिपोर्ट फर्जी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed