फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kurukshetra and Bhiwani won in Karate.

Sonipat News: कराटे में कुरुक्षेत्र व भिवानी ने मारी बाजी

Thu, 06 Nov 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra and Bhiwani won in Karate.
फोटो 33: सोनीपत के खरखौदा में हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों में कराटे प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभ
खरखौदा। प्रताप स्कूल में आयोजित हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों की कराटे प्रतियोगिता में लड़कों के 50 किलो भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के मतांशु रंगा ने झज्जर के जतिन को हराया, पानीपत के नितिन दहिया व रोहतक के तरुण ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

55 किलो वर्ग के मुकाबलों में भिवानी के रोहन ने कुरुक्षेत्र के आदित्य को हराकर प्रतियोगिता जीती। हिसार के नवनीत व जींद के मेजर सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। तीन दिन दिवसीय कराटे स्पर्धा का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक एवं हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन खरखौदा ने की। हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन सचिव अनूप ने बताया कि पहले दिन पुरुष वर्ग में एकल कुमिते के कई भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में 168 लड़के व 136 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जिलों में से 7 वर्ग में लड़के हैं और 6 वर्ग में लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 44 कोच और 26 रेफरी व जज की देखरेख में आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान सबसे पहले खिलाड़ियों की तरफ से अपनी खेल कला (कुमिते) का प्रदर्शन किया गया।
60 किलो भार वर्ग में पानीपत के नकुल ने स्वर्ण पदक, कुरुक्षेत्र के जतिन ने रजत पदक जीता, जबकि सोनीपत के प्रवीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, चरखी दादरी के रोहित ने भी तीसरा स्थान पाया। 67 किलो भार वर्ग में अंबाला मोहम्मद दाऊद ने स्वर्ण पदक जीता।

सोनीपत के अरविंद ने रजत पदक जीता और रोहतक के आकाश ने व चरखी दादरी के शशि ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। इस दौरान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया सचिव योगेश कालड़ा, बैकुंठ सूर्यदेव, जयदेव नोलथा, आशीष राठी, सुशील शर्मा, संयुक्त सचिव अनिल भारद्वाज, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया मौजूद रहे।

फोटो 33: सोनीपत के खरखौदा में हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों में कराटे प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभ

फोटो 33: सोनीपत के खरखौदा में हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों में कराटे प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed