फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kundli's industrialists will now be able to solve the problems of the area in a moment with the app

कुंडली के उद्योगपति अब एप से पल भर में सुलझा सकेंगे क्षेत्र की समस्याएं

Tue, 08 Nov 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kundli's industrialists will now be able to solve the problems of the area in a moment with the app
जस्ट किया एप लॉन्च करने वाली टीम एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन (केआईए) ने उद्योगपतियों को आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए नई पहल शुरू की है। जिसके तहत एसोसिएशन ने जस्ट किया नाम से एक एप लॉन्च किया है। एप की खास बात यह है कि इसमें जुड़े उद्योगपति पुलिस से लेकर कारपेंटर तक की सुविधा बिना भागदौड़ के ले सकेंगे, बस उन्हें संबंधित का चयन कर एक क्लिक करना होगा। इस एप से एसोसिएशन के सभी 1100 सदस्यों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी भवन में सोमवार को एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रमुख सुभाष गुप्ता ने की। बैठक में उद्योगपतियों ने पर्यावरण सहित अन्य मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। बैठक के दौरान ही जस्ट किया एप लॉन्च किया है। उद्योगपति सुभाष गुप्ता ने बताया कि एप में उद्योगपति की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई अहम फीचर तैयार किए गए हैं, जिसके माध्यम से कच्चा या पक्का माल उपलब्ध या अनुपलब्ध होने तक भी जानकारी साझा की जा सकेगी।
विज्ञापन

पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया सरल करे सरकार
बैठक में मौजूद उद्योगपतियों ने कहा कि अगर सरकार पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का समाधान करना चाहती है तो पीएनजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया को सरल करे। साथ ही उद्योगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। जब तक इस दिशा में गंभीरता से कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक समस्या का समाधान होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप तैयार करने में लगे 8 माह
एप तैयार करने वाली टीम की प्रमुख रेहा जैन ने बताया कि उन्हें एप तैयार करने में 8 माह का समय लग गया। एप में कई खासियत रहेंगी। इसमें एसोसिएशन के सभी सदस्यों के कंपनी के नाम सहित मोबाइल नंबर, सभी पुलिस स्टेशन के नंबर, मीडिया संपर्क, बिजली निगम, सरकारी कार्यालयों के संपर्क नंबर डाले गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग लिया जा सके। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन से संबंधित काम की पेमेंट भी इसी एप से कर सकेंगे। यह एप उद्योगपतियों के लिए बेहद लाभदायक रहेगी।

टीम को किया सम्मानित
केआईए के प्रमुख सुभाष गुप्ता ने एप बनाने वाली टीम की प्रमुख रेहा जैन के साथ सभी सदस्यों अरविंद चौधरी, प्रवीन जैन, सतीश चंद गुप्ता, धीरज चौधरी, गगन जैन, प्रतीक गोयल, निशांत गोयल, गौरव गुप्ता, निमिश मित्तल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed