फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Know Your Lok Sabha Candidate: Satpal Brahmachari is the owner of Rs 64.72 lakh

Know Your Candidate: सतपाल ब्रह्मचारी 64.72 लाख के हैं मालिक, हरिद्वार और देहरादून में मकान

Wed, 01 May 2024 08:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 08:29 PM IST
सार

चुनावी हलफनामे के अनुसार सतपाल ब्रह्मचारी 64.72 लाख के मालिक हैं उनके पास 23.42 लाख का हरिद्वार और 20.56 लाख रुपये का देहरादून में मकान है। 

विज्ञापन
Know Your Lok Sabha Candidate: Satpal Brahmachari is the owner of Rs 64.72 lakh
सतपाल ब्रह्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी 64.72 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इसका खुलासा उन्होंने बुधवार को दाखिले किए गए अपने नामांकन पत्र में किया है। इसमें उन्होंने अपनी चल संपत्ति की कुल कीमत 20 लाख 73 हजार 608 रुपये बताई है, जबकि अचल संपत्ति के तौर पर 43 लाख 98 हजार 755 रुपये की जायदाद है।

विज्ञापन


सतपाल ब्रह्मचारी ने अपनी अपनी आय 6 लाख 90 हजार 320 रुपये घोषित की है। उनके पास स्कोडा की रैपिड गाड़ी है, जिसकी वर्तमान कीमत 3.65 लाख रुपये है। उनके अलग-अलग आठ बैंक खातों में 4 लाख 34 हजार 453 रुपये हैं।
विज्ञापन


उनके पास 1 लाख 37 हजार 350 रुपये कैश है। वहीं 5 लाख 06 हजार 864 रुपये के दो जीवन बीमा करवाए हुए हैं, जबकि अचल संपत्ति के रूप में हरिद्वार में एक मकान है, जिसकी कीमत 23 लाख 42 हजार 335 रुपये है। वहीं एक मकान देहरादून में है। इसकी कीमत 20 लाख 56 हजार 420 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6.29 लाख रुपये के हैं आभूषण
सतपाल ब्रह्मचारी के पास सोने-चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 6 लाख 29 हजार बताई गई है। इसमें 70 ग्राम 22 कैरेट सोना है। इसकी कीमत 4 लाख 55 हजार रुपये है। वहीं दो किलोग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 1 लाख 74 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed