फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kitab Singh Malik, a two-time MLA, passed away

दो बार विधायक रहे किताब सिंह मलिक का निधन

Wed, 31 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kitab Singh Malik, a two-time MLA, passed away
किताब सिंह मलिक। - फोटो : Sonipat
गोहाना हलके से दो बार विधायक रह चुके किताब सिंह मलिक (84) का सोमवार रात को निधन हो गया। परिजनों ने मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव आंवली में किया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे तो सीएम मनोहर लाल ने भी उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन

गोहाना से किताब सिंह मलिक ने सात बार चुनाव लड़ा था। वह दो बार विधायक बने थे। वह लोकदल से 1982 और उसके बाद 1991 में निर्दलीय विधायक बने थे। पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक 13 मार्च को छत्तीसगढ़ के रायपुर में दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनकी पसलियों में चोट लगी थी। तभी से वे खाना-पीना बंद कर दिया था। रविवार को ही परिजन उन्हें रायपुर से कुरुक्षेत्र उनके भतीजे के पास लाए थे, जहां सोमवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार की सुबह उनके पैतृक गांव आंवली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें कांग्रेस के गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक, बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल, दीनबंधु छोटूराम स्मारक समिति के अध्यक्ष डॉ. कपूर सिंह नरवाल, इनेलो से गोहाना पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन ठेकेदार प्रेम सिंह मलिक, जजपा से मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मलिक, गोहाना जाट महासभा के अध्यक्ष बलवान सिंह पन्नू समेत अन्य नेता पहुंचे। इनके अलावा सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत अन्य नेताओं ने भी किताब सिंह मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed