{"_id":"60e1ab289e472d52bb28953a","slug":"kisan-andolan-a-batch-of-farmers-will-march-to-parliament-on-july-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर मानसून सत्र: 22 जुलाई को किसानों का जत्था करेगा संसद कूच, 17 को सांसदों के आवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशाने पर मानसून सत्र: 22 जुलाई को किसानों का जत्था करेगा संसद कूच, 17 को सांसदों के आवास पर प्रदर्शन
Sun, 04 Jul 2021 06:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:13 PM IST
सार
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले सात महीने से आंदोलनरत हैं। 22 जुलाई को संसद मार्च से पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने आठ जुलाई को देशभर में प्रदर्शन कर ईंधन की बढ़ती कीमतों का विरोध जताने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ में किसानों के साथ ही समर्थकों पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली बॉर्डर पर रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल और गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। 17 जुलाई को विपक्षी दलों को एक चेतावनी पत्र देंगे कि संसद में चुप्पी तोड़ों या कुर्सी छोड़ों।
विज्ञापन
भाजपा व सहयोगी दलों के यहां प्रदर्शन होंगे और विपक्षियों को चेतावनी पत्र देंगे। उसके बाद 19 जुलाई को संसद सत्र शुरू होगा तो 20 व 21 को छुट्टी है। 22 जुलाई को सभी संगठनों के पांच-पांच पदाधिकारियों का एक जत्था संसद जाएगा। ये सभी कुंडली बॉर्डर से रवाना होंगे।
विज्ञापन
इस तरह 200 से ज्यादा लोग बस में सवार होकर जाएंगे। वह संसद के बाहर बैठकर विपक्षी पार्टियों के सांसदों से सरकार को घेरकर हंगामा करने व कानून रद्द कराने की मांग करेंगे। यह सिलसिला लगातार तब तक चलेगा, जब तक संसद का सत्र चलता रहेगा और संसद के बाहर जाकर विरोध जताएंगे। पहले ही डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे के किनारे खड़े होकर प्रदर्शन करेंगे। सभी लोग अपने वाहनों को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सडक़ किनारे खड़ा करेंगे और बाद में हॉर्न बजाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला में छह जुलाई को कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोतीमहल का घेराव किया जाना था। बिजली की सप्लाई आठ घंटे की जगह केवल चार घंटे रह गई थी। पांच जुलाई तक अल्टीमेटम दिया तो उससे एक-दो घंटे की वृद्धि हुई। अब सीएम कैप्टन अमरिंदर के मोतीमहल का घेराव रद्द किया जा रहा है और बिजली आपूर्ति दोबारा बाधित होने पर घेराव किया जाएगा। किसी भी टोल प्लाजा व बॉर्डर के धरनस्थलों पर नेताओं को मंच साझा नहीं करने दिया जाएगा।
आंदोलन का समर्थन नहीं करने वालों का हरियाणा के पंचायत चुनाव में बहिष्कार करेंगे
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हरियाणा में पंचायत चुनाव में भाजपा व जजपा का विरोध किया जाएगा। किसान आंदोलन का सहयोग नहीं करने वाले नेताओं का बहिष्कार करने की अपील की जाएगी।