फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kirti and Kanak of Sonipat won gold in the Kids Athletics Competition

Sonipat News: किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोनीपत की कीर्ति व कनक ने जीता स्वर्ण

Mon, 16 Dec 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kirti and Kanak of Sonipat won gold in the Kids Athletics Competition
सोनीपत। वेस्ट रामनगर स्थित छोटू राम आर्य (सीआरए) महाविद्यालय में पहली हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच राज्यों व केंद्र शासित शहर चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियाें के सभी वर्गों व लड़कों के अंडर-आठ आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए। पहली बार हो रही प्रतियोगिता में 11 स्पर्धाएं आयोजित कराई जा रही है। दूसरे दिन 80 मीटर बाधा दौड़ में कीर्ति दहिया व पीछे फेंकना में कनक ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक ने शिरकत की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। सोनीपत एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव विकास गहलोत ने बताया कि किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के साथ केंद्र शासित शहर चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में तीनों वर्ग के लिए अलग स्पर्धाएं कराई गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों के अड़र-10 व 12 आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए थे। वहीं, दूसरे दिन की प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-आठ व लड़कियाें के अंडर-आठ, 10, 12 आयु वर्ग की स्पर्धाएं कराई गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन करीब 1100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता
अंडर-12 आयु वर्ग :
बॉल फेंकना समूह बी - हार्दिक (42.25 मीटर, रेवाड़ी), समूह ए : वरुण (71.13 मीटर, फतेहाबाद)। पीछे फेंकना समूह सी - युग नांदल (स्वर्ण, 12.84 मीटर, झज्जर)। लंबी कूद समूह सी - आरव (3.19 मीटर, फतेहाबाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर - 10 आयु वर्ग :
200 मीटर दौड़ हीट 1 - ओजश सैनी (उत्तरप्रदेश)। हीट2- निखिल (भिवानी), हीट 3- गुरवंश सिंह (पानीपत), हीट 4 - प्रतीक (भिवानी), हीट 5- दक्ष (गुरुग्राम), हीट 6 - हर्षित (पानीपत)।

लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता -
अंडर-12 आयु वर्ग :
लंबी कूद समूह ए - रिया कुमारी (3.06 मीटर, राजस्थान)। समूह बी - धनिशा (3.06 मीटर, झज्जर)। किड्स जेवलिन समूह ए - आराध्या (29.23 मीटर, चरखी दादरी)। पीछे फेंकना समूह ए - मन्नत (9.70 मीटर, करनाल), समूह बी - एकंतिका (13.10 मीटर, हिसार)।

80 मीटर बाधा दौड़ हीट 1 - यशिका (रेवाड़ी), हीट 2 - खुशी सोलंकी (सिरसा), हीट 3 - दीपांशी (हिसार)। 300 मीटर दाैड़ - मानसी (जींद)।
अंडर- 10 आयु वर्ग :
80 मीटर बाधा दौड़ हीट 1 - लक्षिता (झज्जर), हीट 2 - कीर्ति दहिया (सोनीपत), हीट 3 - पाखी भाटी (फरीदाबाद)। पीछे फेंकना : कनक (10.03 मीटर, सोनीपत)।
200 मीटर दौड़ हीट 1 - पाखी भाटी (फरीदाबाद), हीट 2 - दीक्षा (फतेहाबाद), हीट 3 - नंदिनी (हिसार), पूजा (फतेहाबाद)। 100 मीटर दौड़ हीट 1- पाखी भाटी (फरीदाबाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed