फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kidnapped by taking lift from three companions, held hostage and looted in Ghaziabad

Sonipat News: तीन साथियों से लिफ्ट लेकर किया अपहरण, गाजियाबाद में बंधक बना लूटपाट

Sat, 23 Dec 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped by taking lift from three companions, held hostage and looted in Ghaziabad
सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल केजीपी पर जीरो प्वाइंट से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार तीन दोस्तों से लिफ्ट लेकर महिला व दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें काबू कर लिया। आरोपी उनका अपहरण कर गाजियाबाद में ले गए और बंधक बनाकर उनके डेबिट कार्ड से 70 हजार रुपये निकाल लिये। साथ ही दबाव बनाकर परिजनों से भी एक लाख रुपये फोन-पे व आठ लाख रुपये खाते में डलवा लिए गए। बदमाशों ने उनसे 9.70 लाख रुपये के साथ ही सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करनाल के घरौंडा के वार्ड-11 निवासी शिशुपाल ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह 18 दिसंबर को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अपने साथी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रठोल निवासी हरिओम और कैथल के गांव माजरा निवासी कूटा सिंह के साथ मथुरा जमीन देखने जा रहे थे। वह तीनों किसान हैं। जब वह रात को केजीपी जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां एक महिला व दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। जिस पर उन्होंने तीनों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जब वह केजीपी टोल से आगे पहुंचे तो पीछे बैठे युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी थी। वह तीनों दोस्तों का अपहरण कर गाजियाबाद में सुनसान स्थान पर ले गए थे। वहां उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। उन्होंने उनकी सोने की चेन व तीन अंगूठी लूट ली। बाद में उन्होंने पिस्तौल दिखाकर रुपये की मांग की। उन्होंने उनके डेबिट कार्ड लेकर 20 व 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। हमला कर उन्होंने घर फोन कर खाते में रुपये डालने का दबाव बनाया। उन्होंने परिजनों से एक लाख रुपये फोन-पे पर व आठ लाख रुपये एक खाते में डलवा लिए। बाद में 20 दिसंबर की रात को उन्हें सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। पुलिस ने लूट, दबाव बनाकर रुपये मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप

किसानों का आरोप है कि उन्हें गाजियाबाद में कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। लूटपाट व दबाव बनाकर रुपये लेने के साथ ही उनसे स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए गए। उन्हें स्टांप के भी गलत प्रयोग की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

मामले को लेकर शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच कर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed