फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kicked between three prisoners in jail

जेल में तीन बंदियों के बीच जमकर चले लात-घूसे मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
kicked between three prisoners in jail
सोनीपत। जिला कारागर में देर रात मामूली कहासुनी के बाद तीन बंदी आपस में भिड़ गए। उनके जमकर लात-घुसे चले। जिस पर वार्डर ने कारागार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। तीनों को अलग कर दूसरी बैरक में भेजा गया। जेल उप अधीक्षक ने तीनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि कारागार में देर रात बंदी विकास, योगेश व विजय में गाली-गलौच के बाद झगड़ा हो गया। तीनों आपस में लात-घुसे मारने लगे। जिस पर वार्डरों ने बीच बचाव किया। साथ ही उन्हें मामले से अवगत कराया। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और अलग बैरक में भेजा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट व प्रिजनर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर हत्या व हत्या प्रयास के गंभीर आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed