फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kharkhoda will be known as multinational companies: Devendra Singh Babli

मल्टीनेशनल कंपनियों के नाम से जाना जाएगा खरखौदा : देवेंद्र सिंह बबली

Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kharkhoda will be known as multinational companies: Devendra Singh Babli
खरखौदा में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का स्वागत करते जजपा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
खरखौदा जल्द ही मल्टीनेशनल कंपनियों के नाम से जाना जाएगा। यहां की आईएमटी में मारुति के निवेश की शुरुआत हो रही है, जिसके बाद अन्य बड़ी कंपनियां भी यहां पर निवेश करेंगी। यह बात मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर जनसमस्याएं सुनते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कही। इस दौरान किसानों ने खेतों से पानी निकासी की मांग को लेकर विकास एवं पंचायत मंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मारुति का निवेश न केवल विकास के रास्ते खोलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फैसला आने के बाद चुनाव करवा दिए जाएंगे। पंचायत चुनाव नहीं होने तक ग्रामीण की मांग के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने मोहम्मदाबाद स्थित जैन समाधि स्थल पर गए। साथ ही आदर्श नगर में जजपा कार्यकर्ता सुमित राणा के दादा के निधन पर शोक जताया। मंत्री ने विकास नगर स्थित राजेश मलिक, सेक्टर-15 में अनिल डागर व प्रतीक मलिक, सेक्टर-12 में राई हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई व गांव ठरू उल्देपुर में जजपा युवा उपाध्यक्ष संदीप कुमार के निवास स्थान पर कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष पदम दहिया, खरखौदा हलका अध्यक्ष देवेंद्र दहिया, महिला जिलाध्यक्ष अंजू बाला खटक, रोहतास दहिया, इंद्रजीत गहलावत, संदीप गहलावत, जिला परिषद के सीईओ अमरदीप सिंह, एसडीएम संजय बिश्नोई व बीडीपीओ दीपिका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed