{"_id":"69179af126da7ab184077993","slug":"keeping-a-close-watch-on-security-arrangements-ig-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145274-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने : आईजी
Sat, 15 Nov 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते आरपीएफ के
सोनीपत। नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी अलर्ट है। दिल्ली मुख्यालय से आरपीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) पंकज गंगवार ने शुक्रवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
उन्होंने आरपीएफ थाना में कर्मियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन परिसर, निर्माणाधीन भवन, पार्किंग स्थल, आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया। आईजी पंकज गंगवार ने बताया कि आरपीएफ ने एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों के साथ ट्रेनों में सुरक्षा को बढ़ा दी है।
जवानों को हर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोनीपत स्टेशन दिल्ली के काफी नजदीक होने के साथ संवेदनशील भी है। यहां पुनर्विकास के कार्य भी जारी हैं। इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। इसके बाद वह गाजियाबाद स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। साथ ही एनसीआर के अन्य स्टेशनों पर भी सुरक्षा को परखा जाएगा। सुरक्षा के लिए किसी भी रूप लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण से पहले आईजी पंकज गंगवार ने सोनीपत के आरपीएफ कर्मियों के साथ थाना में बैठक की। बैठक में उन्होंने अपने सुझाव देने के साथ कर्मियों की समस्याएं भी जानीं।
इंसेट
पत्थरबाजी, चेन पुलिंग पर लगाम कसने के निर्देश
बैठक के दौरान आईजी पंकज गंगवार व सहायक सुरक्षा आयुक्त डीके चौहान आरपीएफ कर्मियों को सोनीपत के अंतर्गत आने वाले रेलवे क्षेत्र में पत्थरबाजी, चेन पुलिंग, रेल लाइन क्रॉसिंग, मानव तस्करी, ट्रेनों में अवैध वेंडर पर लगाम कसने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर संगम यादव, उप निरीक्षक सहाबुद्दीन, राहुल, राजेंद्र लाल, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, गीतम, राजपाल, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।