फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Keep wheat under shed, speed up lifting: DC

गेहूं को शेड के नीचे रखें, उठान में लाएं तेजी : डीसी

Fri, 26 Apr 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Keep wheat under shed, speed up lifting: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने मंडियों में गेहूं को शेड के नीचे रखने और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।
वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों की प्रदेश स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने गेहूं की आवक, खरीद व उठान को लेकर निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कैंंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने विस्तार से मंडियों में गेहूं के रखरखाव व उठान की समीक्षा की। उन्होंने मंडी व खरीद केंद्रों में रखे गेहूं की रिपोर्ट तलब की। उपायुक्त ने कहा कि जिले की मंडियों ने 3207590 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इसमें से 1261070 क्विंटल यानि 41.5 फीसदी गेहूं उठान हुआ है। उठान को और गति देने की जरूरत है, जिसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दें कि वह मजदूरों को लाकर उठान को गति दें। उन्होंने जानकारी दी कि 26 अप्रैल को अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण रबी सीजन के तहत सोनीपत की मंडियों व गोदामों का दौरा करेंगे। इसके लिए अपनी तैयारियां पूर्ण करें। इस दौरान जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विंशल सहरावत, हैफेड के डीएम उमाकांत शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र कुमार, ज्योति मोर व दीपक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed