फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kashmiri youth exchange program from 9th

Sonipat News: कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 9 से

Tue, 03 Feb 2026 06:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri youth exchange program from 9th
सोनीपत। मेरा युवा भारत, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से सोनीपत में 9 से 14 फरवरी तक कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम होगा। विकसित भारत-2047 थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम में गृह मंत्रालय भी सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

सोनीपत वर्ष 2025-26 में मेजबानी कर चुके देश के 15 चयनित जिलों में शामिल है। माय भारत केंद्र सोनीपत की ओर से एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कश्मीर घाटी से लगभग 120 युवा प्रतिभागी एवं 12 ग्रुप लीडर भाग लेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए ओरिएंटेशन एवं इंटरेक्टिव सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संस्थानों के एक्सपोजर विजिट और विभिन्न सार्वजनिक सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और आपसी संवाद को सुदृढ़ करना है। माय भारत केंद्र सोनीपत की ओर से संबंधित विभागों और हितधारकों के समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

कार्यक्रम के सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी आयोजन के लिए जिला प्रशासन से चिकित्सा सहायता, पुलिस सुरक्षा तथा मीडिया एवं प्रचार सहयोग प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया है। यह कार्यक्रम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed