{"_id":"67142247346ad794d702f4f4","slug":"karva-chauth-mehndi-decorated-on-hands-women-will-observe-fast-today-and-look-at-the-moon-sonipat-news-c-197-1-snp1008-126347-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ : हाथों पर सजी मेहंदी, आज व्रत रख चांद का दीदार करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ : हाथों पर सजी मेहंदी, आज व्रत रख चांद का दीदार करेंगी महिलाएं
Sun, 20 Oct 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। करवाचौथ की खरीदारी के लिए शनिवार को शहर के मुख्य बाजार देर रात तक गुलजार रहे। महिलाओं ने खरीदारी के साथ हाथों पर मेहंदी लगवाई। बाजार व ब्यूटी पार्लरों में देर रात तक किसी महिला ने हाथों पर मेहंदी के सुंदर डिजाइन बनवाए तो किसी ने मेहंदी के डिजाइन में पति का नाम लिखवाया। महिलाएं रविवार को सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इसके लिए सुहागन महिलाओं ने सोलह शृंगार की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज महिलाएं सोलह शृंगार कर चांद का दीदार करेंगी। कच्चे क्वार्टर बाजार में दिनभर खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी दुकान पर महिलाओं ने चूड़ियां खरीदी तो कहीं परिधान व शृंगार का सामान खरीदती नजर आईं। अरेबियन, मारवाड़ी व राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी लगवाने की ज्यादा डिमांड रही। इसके अलावा ज्वेलर्स की दुकानों पर पाजेब, चुटकियां, मंगलसूत्र, कड़े व चूड़ियों की ज्यादा खरीदारी की गई।
सरगी व मिठाई की दुकानों पर भी नजर आई भीड़
गोहाना। करवा चौथ को लेकर मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मनियारी, ब्यूटी पार्लर, ज्वेलर्स से लेकर मिठाई की दुकानों तक भीड़भाड़ का माहौल रहा। महिलाएं सुबह से ही मेहंदी के स्टॉल पर पहुंचने लगी। साथ ही सरगी व मिठाई लेने के लिए दुकानों पर लाइनें लगी रही। वहीं चूड़ियां व शृंगार के सामान की भी खूब खरीदारी हुई। गोहाना के मुख्य बाजार में दुकानदाराें ने मेहंदी लगाने के 250 से 1100 रुपये तक लिए। दुकानदारों ने कहा कि रविवार को मेहंदी लगाने का रेट 2000 रुपये तक भी पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, ब्यूटी पार्लरों पर पहले से कराई गई बुकिंग के हिसाब से महिलाओं ने पहुंचकर शृंगार संबंधी कार्य करवाए।