{"_id":"689cf6ca4f313039ad03976a","slug":"kanhaiya-will-be-offered-prasad-from-the-pots-brought-from-delhi-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140724-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली से आई हंडियों से लगेगा कन्हैया को भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली से आई हंडियों से लगेगा कन्हैया को भोग
Thu, 14 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर रखी दिल्ली से मंगवाई गई घोटे व मोतियो
सोनीपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिले के प्राचीन मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। बाजारों की रौनक बढ़ने के साथ महिलाएं खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रही हैं। श्रद्धालु दिल्ली से आई घोटे से सजी हंडियों से कन्हैया को माखन का भोग लगाएंगे। बाजार में कान्हा की पोशाक, मोर पंख, मटकी, आसन, पगड़ी, लटकन झूलों की मांग बढ़ने लगी है।
कान्हा के स्वागत के लिए प्राचीन मंदिरों में साफ-सफाई की जा रही है। कारीगर आकर्षक लाइटों, फूलमालाओं व चमकीली लड़ियों से मंदिरों को सजा रहे हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर जहां श्रद्धालुओं में उत्साह है वहीं दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न तैयारी की हैं।
दुकानदार अमित, प्रमोद, गगन ने बताया कि इस बार दिल्ली से मंदिर की सजावट सामग्री के साथ खासकर घोटे से सजी हंडिया मंगवाई गई हैं। हंडियों में मक्खन रखकर कन्हैया को भोग लगाया जाएगा। लड्डू गोपाल की मूर्तियाें के साथ पोशाक, लटकन झूले, बांसुरी व शृंगार के सामान भी खरीदारी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
कान्हा को झूला अत्यधिक प्रिय है। जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण जन्म के दौरान उन्हें झूले पर जरूर बैठाकर खासकर माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। श्रद्धालु भी पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं। जन्माष्टमी पर अच्छा कारोबार होने उम्मीद है।
भजन संध्या कर होगा ठाकुरजी का महाभिषेक
पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि आईटीआई चौक कैलाश कॉलोनी स्थित श्री ओम शिव धाम मंदिर जन्माष्टमी उत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां बनाई जाएंगी। श्रीराम मंदिर धर्मार्थ समिति की ओर से रात 12 बजे ठाकुरजी का महाभिषेक कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। उत्सव को लेकर मंदिर को लाइटों से सजाया गया है।
श्रीकृष्ण लीलाओं का होगा मंचन
नरेंद्र नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर सुधार समिति की ओर से मंदिर परिसर में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक टी सीरीज के कलाकार राहुल दिवाना की ओर से श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन शिरकत करेंगे।