राई। गांव दहिसरा में रविवार को करणी सेना की ओर से महापंचायत की गई। जिसमें फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन और महाराष्ट्र सरकार का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौहान ने बताया कि देश में नारायण से पहले लक्ष्मी, राम से पहले सीता और शिव से पहले पार्वती माता की पूजा की जाता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने एक नारी का अपमान करके अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। नारी का अपमान किसी भी कीमत पर करणी सेना सहन नहीं करेगी। इस दौरान अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा राजपूत भवन व आसपास के गांवों में लगाने का निर्णय भी लिया गया है, जिसके लिए राजपूत समाज का एक प्रतिनिधिमंडल का भी गठन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित, घनश्याम, शीतल चौहान, बादल तंवर, अमित राणा, जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, अंकूर, धीरज, यशपाल, सागर आदि मौजूद रहे।