फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP will soon give posts to workers

Sonipat News: जजपा कार्यकर्ताओं को जल्द देगी पद

Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
JJP will soon give posts to workers
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की जिलास्तरीय बैठक बहालगढ़ रोड स्थित होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन राज सिंह दहिया ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिला प्रभारी देवेंद्र कादियान, विशिष्ट अतिथि सह प्रभारी संजय दलाल व मीना मकड़ौली ने पार्टी संगठन के पुनर्निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

देवेंद्र कादियान ने सभी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान के निर्णय के अनुसार संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। जजपा जल्द कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता जन जागरण अभियान के माध्यम से सरकार की किसान, मजदूर, युवा, महिला, कर्मचारी व व्यापारी विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। सरकार देश व प्रदेश में जात-पात का जहर घोलकर समाज का सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है।

सह प्रभारी संजय दलाल व मीना मकड़ौली ने कहा कि जजपा ने हमेशा महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी भागीदारी महिलाओं की है। जिलाध्यक्ष राजसिंह दहिया ने कहा कि रविवार सुबह 6 बजे जिला में स्थित पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की प्रतिमाओं को गंगाजल से स्नान कर माल्यार्पण के साथ शोक सभा की जाएगी। बैठक में कुलदीप मलिक, अजीत आंतिल, अशोक सरोहा, अनिल त्यागी, रोहताश दहिया, रजनी मलिक व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed