फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP will celebrate its foundation day in Mahendragarh on December 6

Sonipat News: जजपा महेंद्रगढ़ में छह दिसंबर को मनाएगी स्थापना दिवस, नौवें आयोजन की सफलता के लिए जुटेगी पार्टी

Sat, 17 Oct 2026 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
JJP will celebrate its foundation day in Mahendragarh on December 6
सोनीपत के मुरथल स्थित होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जजपा प्रमुख डॉ. अजय चौटाला।
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) अपना नौवां स्थापना दिवस 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ जिले में मनाएगी। अहीरवाल क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सोनीपत में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों, संगठन की मजबूती और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए कहा। पार्टी नेतृत्व ने स्थापना दिवस को संगठन की ताकत और एकजुटता प्रदर्शित करने का अवसर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन को बूथ और हलका स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक को जजपा प्रमुख डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हुए शामिल :
बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, हलका प्रभारी, हलका अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष शामिल हुए। राजस्थान जजपा के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज मिल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागर भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अशोक सरोहा के नेतृत्व में सोनीपत की जिला कार्यकारिणी ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
एसआईआर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, वोट बहाल करने की मांग :
राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने बैठक की शुरुआत में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं, कार्यकर्ताओं, उनके परिजनों और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। इसमें मतदाता सूची से काटे गए वोट बहाल करने और प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।

पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर निंदा प्रस्ताव रखा। वहीं, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा ने फसल खरीद, भुगतान में देरी और न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े किसानों के मुद्दे उठाए। बैठक में इन विषयों पर पार्टी की आगे की रणनीति और संगठन के माध्यम से जनहित के मुद्दे उठाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed