फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewelery and cash theft by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकद चोरी

Mon, 06 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash theft by breaking the lock of the house
गोहाना। गांव मुंडलाना में चोर एक ग्रामीण के घर का ताला तोड़कर सात तोले सोने के आभूषण और 16 हजार रुपये चोरी कर ले गए। कुलदीप की शिकायत पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुंडलाना निवासी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को गोहाना किसी काम से आया था और रात को परिचित के पास रुक गया। रविवार को जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां ने बताया कि उसके कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और अलमारी व संदूक का सामान बिखरा हुआ है। कुलदीप ने घर जाकर सामान की जांच की। संदूक से सात तोला सोने के आभूषण और 16 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई मिली। उसने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना गोहाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed