{"_id":"65edebb0ec811f83180c3185","slug":"jatrana-khap-members-supported-the-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115134-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जटराणा खाप के सदस्यों ने किया मांगों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जटराणा खाप के सदस्यों ने किया मांगों का समर्थन
Sun, 10 Mar 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। किसान नेता रमेश दलाल की ओर से केएमपी के मांडौठी टोल प्लाजा पर 12 दिन से किए जा रहे आमरण अनशन को लेकर जटराणा खाप की तरफ से उनकी मांगों का समर्थन किया गया। जटराणा खाप ने उन मांगों को सरकार से पूरा किए जाने की मांग उठाई है।
खाप प्रवक्ता हंसराज राणा का कहना है कि सबसे पहले सरकार को चाहिए कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता रमेश दलाल की सुध ले। उन्होंने कहा कि सम गौत्र में विवाह निषेध होना चाहिए, हम उनकी इस मांग को समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन कानून निरस्त किया जाए, संपत्ति संरक्षण क्षय पूर्ति गैर संवैधानिक कानून है, इसे सरकार खत्म करें, एमएसपी की उनकी मांग जायज है। इस अवसर पर सुरेश राणा, दिलबाग, शमशेर राणा मौजूद रहे।