फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Janta curfew : At 5'o clock people played the plate, clap and drum.

पांच बजते ही सम्मान में थाली, ताली और ढोल बजे

Sun, 22 Mar 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Janta curfew : At 5'o clock people played the plate, clap and drum.
सोनीपत के कल्याण नगर में थाली व ताली बजाकर सम्मान प्रकट करते लोग। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस से लड़ने को लेकर जागरूकता व एकजुटता साफ दिखाई दे रही है। कोरोना वायरस से बचाव में लगे लोगों के प्रति लोगों में पूरा सम्मान दिखाई दिया। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को जैसे ही शाम के पांच बजे तो पीएम के संदेश के अनुसार लोगों ने जमकर थलियां, तालियां और ढोल तक बजाकर अपना सम्मान प्रकट किया।
विज्ञापन

कोरोना वासरस को लेकर पीएम नरेंद्र ने रविवार को एक दिन का जनता कर्फ्यू घोषित किया था। जिसके तहत लोग सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घरों के अंदर रहे। इस दौरान पीएम के संदेश के अनुसार शाम के पांच बजते ही लोग अपने घरों की छत, बालकानी व गेट पर आकर खड़े हो गए और हाथों में थालियां लेकर बजाने लगे। कोई थाली बजा रहा तो कोई ताली बजाकर अपना सम्मान दे रहा है। वहीं कई लोगों ने इस दौरान ढोल बजाकर भी सम्मान प्रकट किया। शहर की गली व गांवों में लोग अपना सम्मान प्रकट करते दिखाई दिए। लोगों ने चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व प्रशासनिक अमले, पुलिस व सफाई कर्मियों के प्रति अपना सम्मान जताया।

सोनीपत की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सम्मान प्रकट करते लोग।

सोनीपत की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सम्मान प्रकट करते लोग।- फोटो : Sonipat

सोनीपत के सेक्टर-15 में अपने घर की बालकानी में थालियां बजाते लोग।

सोनीपत के सेक्टर-15 में अपने घर की बालकानी में थालियां बजाते लोग।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed