फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Janmashtami today, temples decorated with flowers and colorful lights

Sonipat News: जन्माष्टमी आज, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर

Mon, 26 Aug 2024 02:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami today, temples decorated with flowers and colorful lights
फोटो 37- सोनीपत के रोहतक रोड पर जन्माष्टमी पर्व को लेकर सजाया गया श्री खाटू श्याम मंदिर सोनीपत
सोनीपत। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व सोमवार को भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को लाइटों, फूल मालाओं व रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। सोमवार देर रात को बाल गोपाल का जन्म होगा। उनका शृंगार कर फूल बंगलों में विराजमान कर झुलाया जाएगा। श्रद्धालु लड्डू गोपाल को छप्पन भोग लगाएंगे।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व को लेकर कई मंदिरों में विशेष झांकियां तैयार की जा रही हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मोहन नगर स्थित श्री बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित राम कृष्ण पाठक ने बताया कि संतान सुख व वंश वृद्धि के लिए जन्माष्टमी का व्रत किया जाता है। जन्माष्टमी का व्रत रखने से घर में सुख-शांति व संपन्नता का वास होता है। भगवान श्रीकृष्ण सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का श्रृंगार कर उन्हें चंदन, अक्षत व रोली का तिलक लगाकर माखन मिश्री व अन्य सामग्री का भाेग लगाना शुभ माना गया है। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर रविवार को भी बाजारों में चहल-पहल का माहौल रहा। श्रद्धालु बाल गोपाल के लिए सुंदर पोशाक व श्रृंगार का सामान खरीदते नजर आए। बाजार में झूलों व पालने की काफी बिक्री की गई।
विज्ञापन

इन मंदिरों में जन्माष्टमी उत्सव की विशेष तैयारियां
शहर के प्रमुख रोहतक रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सोनीपत धाम, मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर, नवदुर्गा माता मंदिर, कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर, काली माता मंदिर, ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल मंदिर, कैलाश कॉलोनी स्थित ओम शिव धाम मंदिर, सुनारो वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, जटवाड़ा स्थित शिव मंदिर, सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर, मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर, राई स्थित शिव मंदिर, गांव सेवली स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित गन्नौर, खरखौदा, गोहाना के प्रसिद्ध मंदिरों में जन्माष्टमी उत्सव को लेकर तैयारियां की गई हैं। इन मंदिरों में बाल गोपाल के जन्म की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कई सामाजिक संस्थाओं की ओर झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, मंदिरों में तैनात रहेगी पुलिस

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए मंदिरों व भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था कर दी गई है। महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही सभी थानों में एक विशेष टीम बनाने को कहा गया है जो आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचेगी। पुलिस शहर में 19 स्थानों पर नाके लगाकर जांच करेगी। भीड़ वाले स्थानों पर गश्त के साथ ही 72 बाइक राइडर व 33 पुलिस पीसीआर नियुक्त रहेंगी। पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति लावारिस वस्तु को न छुएं। लावारिस वस्तु को देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दें। मंदिरों के पास हुड़दंग किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed