फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   jaat adhivation will be held in panchkula on 19th

Sonipat News: 19 को पंचकूला में होगा राष्ट्रीय जाट अधिवेशन, तैयारियों पर की चर्चा

Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
jaat adhivation will be held in panchkula on 19th
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में जाट संवाद बैठक आयोजित की गई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की ओर से 19 मार्च को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जाट अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के जाट समाज के लोग भाग लेंगे। हरियाणा मेजबान की भूमिका में है, इसलिए सभी समाज के लोगों को समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन

रामावतार पलसानिया ने कहा कि जाट समाज के गौरवशाली अतीत को याद करने व इतिहास को पढ़ने की आवश्यकता है। जाट समाज राजनीतिक रूप से कमजोर हो गया है। एक समय में जाट समाज से चार से पांच कैबिनेट मंत्री, चार-पांच राज्य मंत्री, दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री, चार-पांच प्रदेशों के गवर्नर रहे। लेकिन पिछले 10 से 15 वर्ष में समाज में एकता की कमी से हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जाट समाज को नजरअंदाज कर देश व प्रदेश की सरकार चलाई जा रही है। इन राजनीतिक चालों को समाज के युवा, बुजुर्गों व प्रबुद्ध लोगों को समझना चाहिए। समय रहते इन षड़यंत्र का जवाब देना होगा। यह जवाब जाट एकता के बिना नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक पीएस कलवानियां ने बताया कि जाट समाज कष्टों व परेशानियों से जूझ रहा है। देश की कैबिनेट में एक भी जाट समाज का प्रतिनिधि नहीं है। समाज के युवाओं व बुजुर्गों को सोचने और समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट संवाद बैठक के आयोजक राज सिंह दलाल, देवेंद्र गहलावत, राजकुमार राणा, राजेश दहिया, दिनेश हुड्डा, राजेश खासा व अजय नैन ने बताया कि राष्ट्रीय जाट अधिवेशन के आयोजन के लिए प्रदेश की प्रत्येक तहसील स्तर पर जाकर कमेटी का गठन किया जाएगा। राज सिंह दलाल व अधिवक्ता दिलबाग सिंह हुड्डा, अजय नैन ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान सुखबीर सिंह मलिक, परविंद्र गहलावत, अशोक सरोहा, कर्मबीर सरोहा, सुरेंद्र छिक्कारा, जगबीर मलिक, सुरेश राठी, राजेंद्र सिंह खत्री प्रधान खाप 360, सतीश सरोहा खाप प्रधान व ममता राणा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed