फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   invertor battery and 2000 rupees stolen by breaking shop wall

दुकान की दीवार तोडक़र इंनवर्टर-बैटरी व 2000 रुपये चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
invertor battery and 2000 rupees stolen by breaking shop wall
सोनीपत। गांव बागडू स्थित दुकान की दीवार तोडक़र चोर अंदर से इनवर्टर, दो बैटरी व 2000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दुकान में पांच माह के दौरान दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बागडू के रहने वाले कर्मबीर ने बताया कि वह रात को अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर गया था। जब उसने सुबह आकर ताला खोला तो अंदर से इनवर्टर, दो बैटरी व गल्ले से 2000 रुपये गायब मिले। उसने देखा कि उसकी दुकान की एक तरफ की दीवार को तोड़ा गया था। दीवार तोडक़र अंदर घुसे चोर सामान निकाल ले गए। कर्मबीर ने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कर्मबीर ने बताया कि पांच माह में उसकी दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले फरवरी माह भी चोरी की वारदात को हो चुकी है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी। अब फिर चोरी हो गई है। सदर थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed