फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Intelligence officers will monitor wrestlers taking steroids

Haryana: पहलवानों के स्टेरॉयड लेने पर निगरानी रखेंगे खुफिया अधिकारी, भारतीय कुश्ती संघ ने लिया फैसला

Sun, 13 Nov 2022 03:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 03:47 AM IST
सार

कई राज्यों में प्रतियोगिता स्थल पर शौचालयों में सिरिंज पड़ी मिलने पर भारतीय कुश्ती संघ ने फैसला लिया है। संघ के पदाधिकारी सादे कपड़ों में शौचालयों के आसपास पर नजर रखेंगे और इंजेक्शन लगाने पर कार्यवाई होगी। 

विज्ञापन
Intelligence officers will monitor wrestlers taking steroids
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टेरॉयड लेने वाले पहलवानों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए भारतीय कुश्ती संघ ने कड़ा फैसला लिया है। स्टेरॉयड लेने वालों पहलवानों की निगरानी के लिए अब अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वह खुफिया तरीके से निगरानी कर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके लिए स्टेरॉयड लेने वाले पहलवानों की वीडियो बनाई जाएगी। इसके साथ ही अन्य सबूत जुटाए जाएंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण ने स्टेरॉयड लेने वाले पहलवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने इसे लेकर पत्र भी जारी किया है। उनका कहना है कि इस वर्ष हुई कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में सामने आया है कि बहुत से पहलवान इंजेक्शन से स्टेरॉयड ले रहे हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़, झारखंड, केरल, हरियाणा व दिल्ली आदि स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में सामने आया कि शौचालयों में इंजेक्शन व सिरिंज काफी मात्रा में मिली है। ऐसे में अब भारतीय कुश्ती संघ इसे लेकर कार्रवाई करेगा। कुश्ती संघ की तरफ से अधिकारियों की खुफिया तौर पर ड्यूटी लगाई जाएगी। वह यह देखेंगे कि जहां पर प्रतियोगिता हो रही है वहां पर कोई पहलवान स्टेरॉयड न ले रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनकी गुप्त रूप से वीडियो बनाने के साथ ही अन्य सबूत भी जुटाएंगे। इसके बाद उन सबूतों के आधार पर स्टेरॉयड लेने वाले पहलवानों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अन्य पहलवानों से भी अपील की कि अगर कोई पहलवान उनके सामने स्टेरॉयड लेता है तो उसका वीडियो बनाकर उन्हें उपलब्ध कराएं। ऐसा करने वाले पहलवानों को समझाने के साथ ही उनकी पहचान भी उजागर नहीं की जाएगी। 


कुश्ती के खिलाड़ियों को स्टेरॉयड का इस्तेमाल किसी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए लगातार बेहतर पहल की जाएगी। अब अधिकारियों की टीम बनाकर इसकी निगरानी कराई जाएगी और सुबूत जुटाए जाएंगे। -विनोद तोमर, सहायक सचिव, भारतीय कुश्ती संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed