फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Instructor accused of raping school instructor arrested

प्रतिष्ठित स्कूल की प्रशिक्षक से दुष्कर्म करने का आरोपी प्रशिक्षक गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 09:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Instructor accused of raping school instructor arrested
राई। राई थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्रशिक्षक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भी प्रशिक्षक है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को 30 जून को दी शिकायत में 30 वर्षीय प्रशिक्षक ने बताया था कि उसकी कई साल पहले खरखौदा थाना क्षेत्र के सौरव से जान-पहचान हो गई थी। उसके बाद आरोपी से उसकी बोलचाल शुरू हो गई। जिस पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था। प्रशिक्षक का आरोप था कि आरोपी भी प्रशिक्षक है और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया था। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी उषा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed