{"_id":"65ca5624b2defab9bc044e0b","slug":"instructions-given-to-renew-the-license-of-de-addiction-center-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113699-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नशा मुक्ति केंद्र काे लाइसेंस नवीनीकरण के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नशा मुक्ति केंद्र काे लाइसेंस नवीनीकरण के निर्देश दिए
Mon, 12 Feb 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। एसडीएम ज्योति मित्तल ने सोमवार को क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा कर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। जांच के दौरान खरखौदा के एक नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ मिला, लेकिन उसके पास फिलहाल मरीज भी नहीं थे। उन्हें हिदायत दी गई है कि जब तक लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होता, नशा मुक्ति केंद्र में मरीज नहीं रहने देना है। नशा मुक्ति केंद्र संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि अब लगातार नशा मुक्ति केंद्रों की जांच की जाएगी। सरकार के मानकों के मुताबिक मरीजों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। सभी मरीजों का रिकॉर्ड दुरुस्त होना चाहिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है। कोताही बरतने पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन