{"_id":"6112bdfb8ebc3e73d45d51b3","slug":"insecticide-after-gang-rape-in-front-of-mother-sonipat-news-rtk620582245","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने सामूहिक दुष्कर्म के बाद कीटनाशक पिलाकर की थी दो बहनों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सामने सामूहिक दुष्कर्म के बाद कीटनाशक पिलाकर की थी दो बहनों की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली (सोनीपत)। कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उन्हें कीटनाशक पिला दिया गया, जिससे उनकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वारदात पांच अगस्त को किशोरियों की मां के सामने हुई थी।
आरोपियों ने किशोरियों की मां को उसके बेटों को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और सर्पदंश से मौत होने की जानकारी पुलिस को देने को कहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म व कीटनाशक के प्रभाव में मौत होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से बिहार की रहने वाली महिला अपनी दो बेटियों व दो बेटों संग कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहती है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसने सबसे बड़ी बेटी की शादी कर रखी है। उसी परिसर में अलग कमरे में बिहार के चार अन्य युवक भी रहते थे। महिला 5 अगस्त की रात को कमरे में अपनी 14 व 16 साल की बेटियों के साथ सो रही थी। उसके दोनों बेटे दूसरे कमरे में थे। देर रात करीब दो बजे महिला लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकली तो पड़ोस में रहने वाले चार युवक कमरे में घुस गए। उन्होंने कमरे में उसकी बेटियों को दबोच लिया। इसी बीच महिला वापस आई तो आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर एक तरफ बैठा दिया। इस दौरान आरोपियों ने दोनों नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बाद में दोनों को कमरे में रखा कीटनाशक पिला दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
महिला को दी थी दोनों बेटों को मारने की धमकी
आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में कुछ बताया तो वह उसके बेटों को मार देंगे। उन्होंने उसे कहा कि कोई पूछे तो बता देना कि इन्हें सांप ने डस लिया है। धमकी के चलते महिला डरकर चुप रही। तड़के तक बेटियों की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिस पर दोनों को नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
मामले की सूचना के बाद कुंडली थाना पहुंची तो महिला ने सर्पदंश से बेटियों की मौत होने की बात कही थी। जिस पर दिल्ली में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया था। रिपोर्ट सोमवार को मिलने पर पुलिस को पता लगा कि नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। साथ ही उन्हें कीटनाशक पिलाया गया है। उनकी सर्पदंश से मौत नहीं हुई है। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। पुलिस ने रात को महिला के बयान पर चारों आरोपियों मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव महागही निवासी अरुण, गांव मुसहेरी निवासी फूलचंद, धयोकली निवासी दुखन और समस्तीपुर निवासी रामसुहाग के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। कुंडली के थाना प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि दो किशोरियों की मौत के बाद मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्जन
कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मामला सामने है। मामले को किशोरियों की मां ने डर के चलते दबाने का प्रयास किया था। सर्पदंश से मौत की जानकारी दी थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्य सामने आने के बाद पुलिस को शक हुआ था। जिस पर गहनता से जांच कर मामले से पर्दा उठाया गया। पुलिस मामले को चिह्नित अपराध की श्रेणी में रखकर जांच को आगे बढ़ाएगी, जिससे अपराधियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।