फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   innova collides with car poles and shops, 1 dead

अनियंत्रित हुई इनोवा गाड़ी खंभे व पांच दुकानों के छज्जे से टकराई, एक की मौत, चालक गंभीर

Tue, 24 Mar 2020 07:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
innova collides with car poles and shops, 1 dead
12: खरखौदा के दिल्ली चौक पर खंभे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। शहर के दिल्ली चौक पर जयनारायण धर्मशाला के सामने एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकरा गई और 5 दुकानों के छज्जों को तोड़ती हुई सड़क पर आकर रुक गई। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि तेज धमाका होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान कई लोहे के एंगल गाड़ी में ही घुस गए। हादसे में गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे युवक की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बिजली का खंभा टूटने के कारण कई कालोनियों में बिजली 15 घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

गांव रोहणा निवासी मेहताब ने बताया कि शहर के टायर का शोरूम चलाते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने भतीजे नीतेश व शोरूम पर कार्यरत सागर के साथ दिल्ली चौक की तरफ आ रहा था। गाड़ी को नितेश चला रहा था, जबकि सागर चालक सीट के पीछे वाली सीट पर बैठा था। जबकि वह आगे बैठा था। नितेश बार-बार कहने के बावजूद गाड़ी को तेज स्पीड में चला रहा था। मेहताब का कहना है कि जब उसके कहने के बाद भी जब उसने गाड़ी की स्पीड कम नहीं की तो उसने सब्जी मंडी के सामने पहुंचने पर उसे उतारने के लिए गाड़ी रुकवा दी और वह नीचे उतर गया। इसके बाद नीतेश ने गाड़ी को फिर से तेजी से दौड़ा दिया। गाड़ी उसके सामने करीब 50 मीटर दूर जयनारायण धर्मशाला के सामने पहुंची ही थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले साइड में खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई और इसके बाद दुकानों के 5 लोहे के छज्जे व एंगल को तोड़ते हुए वापस सड़क पर आकर रुक गई। गाड़ी की स्पीड इतनी अधिक तेज थी कि गाड़ी का एक पहिया रिम समेत निकल गया। इस हादसे में सागर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बिजली का खंभा टूटने के कारण 15 घंटे बिजली रही बाधित
बिजली का खंभा टूटने से कई कॉलोनियों मेें करीब 15 घंटे तक बिजली बाधित रही। बाद बिजली कर्मियों ने पहुंचकर बिजली सप्लाई को सुचारू किया। इसके बाद ही लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शोरूम संचालक मेहताब के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करा दी है। सागर के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
-जसबीर सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा।

सागर का फाइल फोटो।

सागर का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed