फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inhumanity: Five-month-old fetus found in a drain near the hospital

अमानवीयता : अस्पताल के पास नाले में मिला पांच माह का भ्रूण

Sun, 05 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Inhumanity: Five-month-old fetus found in a drain near the hospital
सोनीपत। मुरथल अड्डा के पास स्थित एक निजी अस्पताल के निकट नाले में पुलिस ने करीब पांच माह का भ्रूण बरामद किया है। भ्रूण को नाले में पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची ओल्ड चौकी पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुरथल अड्डा के पास शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक निजी अस्पताल के पास गली के नाले में एक भ्रूण पड़ा मिला। शाम को कुछ कुत्ते नाले में घुसने का प्रयास कर रहे थे। लोगों ने देखा तो वहां पर भ्रूण पड़ा था। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। भ्रूण कई जगह से कटा हुआ है। भ्रूण पांच-छह महीने का विकसित लग रहा है। लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। ओल्ड चौकी पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आसपास के मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है, जिससे भ्रूण फेंकने वालों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed