फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indian wrestlers won 22 medals in the International Ranking Series

खेल: अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग सीरीज में भारतीय पहलवानों का जलवा, आठ स्वर्ण सहित 22 पदक जीते

Wed, 20 Jul 2022 02:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 02:36 AM IST
सार

ट्यूनीशिया के ट्यूनिस शहर में 14 से 17 जुलाई तक प्रतियोगिता आयोजित हुई। रोहतक की तीन और सोनीपत की दो बेटियों ने पदक जीतकर तिरंगा लहराया।

विज्ञापन
Indian wrestlers won 22 medals in the International Ranking Series
अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग सीरीज में पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान व प्रशिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौथी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग सीरीज में भारतीय पहलवानों ने ट्यूनीशिया मेें अपना जलवा दिखाते हुए आठ स्वर्ण सहित 22 पदक जीते। प्रतियोगिता ट्यूनीशिया के ट्यूनिस शहर में 14 से 17 जुलाई तक आयोजित हुई। जिसमें महिलाओं व फ्री स्टाइल के पहलवानों ने खिताब पर कब्जा किया। वहीं ग्रीको रोमन के पहलवानों ने भी अपना शानदार खेल दिखाया।

विज्ञापन


फ्री-स्टाइल में दो महिला पहलवान व ग्रीको रोमन के दो पुरुष पहलवान सोनीपत से हैं जबकि भारतीय टीम में अधिकतर पहलवान प्रदेश के रहने वाले हैं। महिला टीम में प्रदेश की पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 7 पदक जीत तिरंगा लहराया।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग सीरीज में महिलाओं व फ्री स्टाइल के पहलवानों ने खिताब जीता, वहीं ग्रीको रोमन के पहलवानों ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने 145 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि फ्री स्टाइल के पहलवानों ने 157 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। ग्रीको रोमन की टीम 150 अंक लेकर रनरअप रही। तीनों श्रेणियों की टीम ने आठ स्वर्ण, आठ रजत व छह कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीनों श्रेणियों के पहलवान वापस लौट आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलवानों ने दिखाया जलवा, जीते पदक
फ्री स्टाइल प्रतियोगिता
इस श्रेणी में 65 किलोग्राम भारवर्ग में सुजीत व 97 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक ने स्वर्ण, 57 किलोग्राम भारवर्ग में उदित, 61 किलोग्राम भारवर्ग में अमन, 74 किलोग्राम भारवर्ग में सागर जागलान व 92 किलोग्राम भारवर्ग में विक्की ने रजत पदक जीते। जबकि 70 किलोग्राम भारवर्ग में करन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

ग्रीको रोमन प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भारवर्ग में ज्ञानेंद्र दहिया, 67 किलोग्राम भारवर्ग में सचिन सहरावत, 82 किलोग्राम भारवर्ग में हरप्रीत व 87 किलोग्राम भारवर्ग में सुनील मलिक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 60 किलोग्राम भारवर्ग में अर्जुन हलकुर्की व 97 किलोग्राम भारवर्ग में दीपांशु ने रजत पदक जीते। 82 किलोग्राम भारवर्ग में सज्जन व 130 किलोग्राम भारवर्ग में नवीन ने कांस्य पदक अपने नाम किए। महिला वर्ग के 53 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार की अंतिम व 59 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत की सरिता मोर ने स्वर्ण पदक जीते। 68 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की निशा व 72 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत की बिपाशा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। जबकि 57 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की मानसी, 62 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की साक्षी मलिक व 65 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत की मनीषा ने कांस्य पदक जीते।


सोनीपत के इन पहलवानों ने बिखेरा जलवा 
चौथी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग सीरीज में सोनीपत के पहलवानों ने अपना जलवा बिखेरा। इनमें ज्ञानेंद्र दहिया, सुनील मलिक, प्रताप स्कूल के सज्जन, नवीन, बरोदा की सरिता मोर, युद्धवीर अखाड़े की बिपाशा ने पदक जीतकर सोनीपत का मान बढ़ाया। इसके अलवा रोहतक की दो, पानीपत व हिसार की एक-एक पहलवानों ने भी पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed