{"_id":"662a9b8facc6fb0ddb014d42","slug":"increase-in-the-number-of-cattle-in-the-city-stray-cattle-free-campaign-stalled-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117397-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर में गोवंशों की संख्या में इजाफा, स्ट्रै कैटल फ्री अभियान ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर में गोवंशों की संख्या में इजाफा, स्ट्रै कैटल फ्री अभियान ठप
Thu, 25 Apr 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16. सोनीपत के गन्नौर शहर में कूड़े के ढेर में घूमते गोवंश। संवाद
गन्नौर। सड़कों पर बेसहारा गोवंश की बढ़ती तादाद चिंता का सबब बनी हुई है। शहर का शायद ही कोई कोना ऐसा होगा, जहां पर लावारिस गोवंश न मिले। प्रशासन की ओर से शहर को कैटल फ्री घोषित किया गया था, लेकिन अब हकीकत कोसों दूर है। लगभग हर सड़क पर गोवंश घूम रहे हैं। कहीं सड़क के बीच तो कहीं कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते हुए गोवंश देखे जा सकते हैं।
कॉलोनियों में यदि घरों के गेट खुले होते हैं तो गोवंश सीधे घरों में घुस कर उत्पात मचाते हैं। गोवंश जहां रात के समय सड़कों पर बैठ कर दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं, वहीं दिन के समय में ये गोवंश आपस में लड़ते हैं। आमजन और दुकानदार इनकी चपेट में आ जाते हैं। शहर में गोवंशो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे रोड, नगरपालिका रोड, बीएसटी रोड इन पशुओं की शरण-स्थली बना हुआ है। शहर के लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वह इस ओर ध्यान दे और किसी विभाग की जिम्मेदारी तय करें।
वर्जन
उपायुक्त स्ट्रे कैटल के प्रति गंभीर है। शुक्रवार को नपा सचिव को कार्यालय में बुला कर जानकारी ली जाएगी। जो संभव समाधान होगा वह किया जाएगा। शहर में घूम रहे गोवंशों को पकड़ गोशाला में भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर