{"_id":"64a9b4e780147a228c0646f4","slug":"in-the-deception-of-an-acquaintance-if-someone-raised-a-voice-he-was-beaten-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2593-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परिचित के धोखे में अन्य को लगाई आवाज तो पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परिचित के धोखे में अन्य को लगाई आवाज तो पीटा
Sun, 09 Jul 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सिक्का कॉलोनी स्थित ननिहाल में जन्मदिन की पार्टी में युवक को परिचित के धोखे में किसी अन्य को आवाज देना भारी पड़ गया। स्कूटी सवार युवकों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उनकी स्कूटी भी तोड़ दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाल दरवाजा निवासी करनेश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनका ननिहाल सिक्का कॉलोनी में है। वह अपने मामा के घर जन्मदिन पार्टी में आया था। वहां पर उन्होंने ड्रिंक कर ली थी। रात में वह अपने साथी विभोर, नितिन और प्रिंस के साथ गली में खड़ा था। इस दौरान वहां दो युवक स्कूटी पर सवार होकर निकले। उन्होंने समझा कि स्कूटी पर पीछे उनका साथी आशीष बैठा है। इस पर धोखे में उन्होंने आशीष कहकर आवाज लगा दी। जिस पर युवक स्कूटी वापस लेकर आए तो उन्होंने गलती मान ली। युवक उस समय वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर में ही वापस आए और डंडे से करनेश और विभोर को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सिर पर डंडा लगने से करनेश बेहोश हो गया। उन्होंने उनकी स्कूटी तोड़ दी। आसपास के लोगों के आने पर वह धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।