फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the Agwanpur triple murder case, the other party filed a murder case

Sonipat News: अगवानपुर तिहरे हत्याकांड में दूसरे पक्ष ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
In the Agwanpur triple murder case, the other party filed a murder case
गन्नौर। गांव अगवानपुर में ग्रामीण की उनके भाई के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर हमलावरों को ईंट व डंडों से पीटकर मार दिया था। युवकों के पिता ने बेटों की हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने अब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव अगवानपुर निवासी अश्विनी व अभिषेक के पिता अशोक ने गांव के पूर्व सरपंच समेत कई लोगों पर उसके बेटों की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। अशोक ने बताया कि गांव के पूर्व में सरपंच व अन्य ने वर्ष 2013 में उनके घर में घुस कर मारपीट की थी। जिसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। उन्होंने इसकी याचिका चंडीगढ़ हाईकोर्ट में डाल रखी थी। इस वर्ष 24 अप्रैल को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को मंजूर कर लिया था। जिसके बाद से वह सभी केस वापस लेने के लिए धमकियां देने लगे थे। इसके लिए उन्होंने गांव के ही अजय, आनंद, जसवंत, सोमदत्त, सिमरन व अजय समेत कई लोगों को उनके खिलाफ तैयार किया था। उन्होंने पहले गांव के राहुल पर हमला किया था। इसके बाद उन्होंने उनके बेटों पर हमला करने का षड्यंत्र बनाया था। अशोक ने इन सभी लोगों के साथ-साथ अन्य पर उसके बेटों की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने अब अजय, आनंद, जसवंत, सोमदत्त, सिमरन व अजय को नामजद कराया है। घटना के समय विजयपाल (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed